फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: दिसंबर की तेज धूप फरवरी की दिला रही याद, शीतलहर का दूर-दूर तक पता नहीं

Sat, 07 Dec 2024 07:45 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी में मौसम का का हाल कुछ इस कदर है कि ठिठुरन से दूर हुए दिसंबर की धूप फरवरी की याद दिला रही है। बहरहाल, 24 घंटे में वाराणसी का तापमान दो डिग्री तक गिरा है। 
विज्ञापन
Varanasi Weather News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिसंबर के महीने में फाल्गुनी बयार बह रही है। ठिठुरन से दूर हुए दिसंबर की तेज धूप फरवरी की याद दिला रही है। दिन में 10-10 घंटे की तेज धूप पड़ रही है। शीतलहर का दूर-दूर तक कोई अता पता नहीं है। बहरहाल, 24 घंटे में वाराणसी का तापमान दो डिग्री तक गिरा है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री था। 
शुक्रवार को हवा भी शांत थी। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 10 दिसंबर के बाद से जिले में ठंडक बढ़ने के आसार हैं। अगले सप्ताह से तापमान 3 से 4 डिग्री तक नीचे आएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें