फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी मौसम: दिन में धूप से राहत, शाम को बढ़ गई गलन, न्यूनतम तापमान पांच डिग्री पहुंचा

Tue, 21 Dec 2021 09:59 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी मौसम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं से अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। 10 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाओं ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। दिन में धूप होने से राहत तो मिल रही है, लेकिन शाम को गलन अधिक बढ़ जाती है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

विज्ञापन


सोमवार को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो औसत तापमान से पांच डिग्री कम है। शहरी इलाकों में तो कम लेकिन ग्रामीण इलाकों में कोहरा भी दिखने लगा है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि कोल्ड वेब की वजह से ही गलन बढ़ी है। इस तरह का मौसम अभी तीन दिन बना रहेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें