वाराणसी में पिछले कुछ दिनों की तरह ही शनिवार को भी मौसम ने कई बार करवट ली। सुबह हवाएं चलीं तो दोपहर तक आसमान में काले बादल छा गए। कुछ जगहों पर सामान्य से अच्छी बारिश हुई। जबकि दोपहर दो बजे के बाद धूप निकल आई। ऐसे में उमस बढ़ने से लोगों को परेशानी हुई।
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि स्थानीय स्तर पर बने दबाव के कारण कुछ जगहों पर बारिश हो रही है। फिलहाल दस जुलाई के बाद से मानसून फिर से सक्रिय होने की उम्मीद है और जिससे अच्छी बारिश होने के आसार हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।