varanasi weather today: वाराणसी में शनिवार को मौसम सबसे अलग रहा। हवा की रफ्तार थमे रहने के साथ ही दिन में बादल भी छाए रहे। सुबह थोड़ी देर के लिए धूप हुई लेकिन इसके बाद बादलों की आवाजाही शुरू हुई। इस वजह से अन्य दिनों की तुलना में गर्मी भी कम रही।
वाराणसी में पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी दिन में तेज धूप तो कभी गर्म हवा चल रही है। गर्मी भी बढ़ने लगी है। तीन-चार दिन से मौसम में कुछ ऐसा ही बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को तो मौसम सबसे अलग रहा। हवा की रफ्तार थमे रहने के साथ ही दिन में बादल भी छाए रहे। सुबह थोड़ी देर के लिए धूप हुई लेकिन इसके बाद बादलों की आवाजाही शुरू हुई। इस वजह से अन्य दिनों की तुलना में गर्मी भी कम रही।
तापमान में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिला। शनिवार को अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार एक दो दिन तक मौसम ऐसा ही बने रहने के आसार हैं। धूल भरी आंधी की संभावना बनी है।