27 अगस्त को भारी बारिश का पूर्वानुमान
सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री कम 32.4 और न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री नीचे 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाबतपुर इलाके की ओर 15.9 मिमी बारिश हुई। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 27 अगस्त को भारी बारिश का पूर्वानुमान है, इसके बाद मानसून की सक्रियता कम हो सकती है।
शहर में छाए काले बादल।
- फोटो : अमर उजाला
ट्रॉमा सेंटर से भगवानपुर की ओर सड़क पर कीचड़ और फिसलन
जिले में चार दिन से बारिश का सिलसिला जारी है। इससे शहर की सड़कों पर कीचड़ और गलियों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ट्रॉमा सेंटर से भगवानपुर वाले रास्ते और लंका-ट्रॉमा सेंटर मार्ग पर काफी गीली मिट्टी से फिसलन बनी रही। सामनेघाट से मदरवां मार्ग पर कीचड़ से लोग परेशान हैं।
इसी प्रकार भगवानपुर एसटीपी जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त है। बौलिया से चांदपुर जाने वाले मार्ग का चौड़ीकरण करने के बाद नाले का निर्माण पूरा नहीं किया गया है। नाले पर रखे पटरे से लोग आ जा रहे हैंं। लहरतारा रेलवे कालोनी में जलजमाव से लोग परेशान हैं।
खूब बरसा पानी, खेतों का रंग हुआ धानी
बारिश से खेतों का रंग धानी हो गया है। धान की फसलें खेतों में लहलहा रही हैं। भरपूर बारिश के बाद गांव के सिवान हरे-भरे हो गए हैं। किसान विद्यालय समिति के शोध समन्वयक डॉ. कमलेश्वर सिंह और पनियार के गोल्डी सिंह ने बताया कि धान की फसल की सीधी बुवाई की थी। इस साल अच्छी बारिश से उनका धान बेहतर स्थिति में है।