फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाओं ने तोड़ी सूरज की अकड़, आठ डिग्री लुढ़का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मंगलवार और बुधवार को धूल भरी आंधी, बूंदाबादी के बाद बृहस्पतिवार को मौसम सामान्य रहा। सुबह से ही नम हवाएं चलने की वजह से धूप का असर भी कम रहा। उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने से ही 24 घंटे में अधिकतम तापमान में आठ डिग्री की कमी आई।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बृहस्पतिवार को कम होकर 36.4 डिग्री पहुंच गया। दो तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला बदला है। यही कारण है कि तापमान में भी उतार चढ़ाव बना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 45 और मंगलवार को 46 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद मंगलवार शाम को आई आधी और फिर हल्की बूंदाबांदी का असर रहा कि बुधवार का तापमान दो डिग्री कम होकर 44.6 पहुंच गया। बृहस्पतिवार को भी दिन में धूप तो हुई लेकिन हवा में नमी रहने की वजह से ही उमस भी कम महसूस हुई।
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के मुताबिक जम्मू कश्मीर से उतर-पश्चिमी हवाओं के चलने की वजह से ही मौसम का मिजाज बदला है। आने वाले तीन चार दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की धरातल से डेढ़ किलोमीटर ऊपर तक उत्तर पश्चिमी हवा चल रही है, उसके नीचे पुरवा हवा चल रही है। बताया कि 31 मई तक वाराणसी सहित अन्य जगहों पर बारिश के भी आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें