श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के कपाट को खोलने की मांग उठने लगी है। इसके लिए महंत परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ और सूबे केधर्मार्थ मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी को पत्र लिखकर अनुरोध किया है। महंत परिवार के मुखिया डॉ. कु लपति तिवारी ने बताया कि हमने शासन से अनुरोध किया है कि एक जून को गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर बाबा का दरबार आम भक्तों के लिए खोल दिया जाए।
श्री काशी विश्वनाथ धाम से सन्मुख और प्रमोद विनायक समेत सात विग्रहों को हटाया गया। शास्त्रोक्त विधि से पूजन-अर्चन और वीडियोग्राफी के बाद सभी मूर्तियों को गोयनका भवन में रखवाया गया है। मंदिर प्रशासन ने काशी विद्वत परिषद के मंत्री की उपस्थिति चालन पद्धति संपन्न कराई।
बृहस्पतिवार को श्री प्रमोद विनायक, श्री सन्मुख विनायक, श्री कोणेश्वर महादेव, सरस्वती फाटक पर स्थित सरस्वती माता मंदिर व हनुमान जी, निर्मल मठ में स्थित शिव मंदिर, शर्मा भवन में स्थित शिव मंदिर को स्थानांतरित किया गया।