फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: काशी में मौसम ने लिया करवट, झमाझम बारिश के बाद बढ़ी ठंड; तेज हवा के साथ हो रही बरसात

Mon, 05 Feb 2024 09:54 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में सोमवार की सुबह से झमाझम हो रही बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। रविवार की शाम से शुरू हुई बारिश का सिलसिला पूरी रात रुक-रुक कर चलता रहा। मौसम में बदलाव के चलते अधिकतम और न्यूनतम पारा भी गिरा है। 
विज्ञापन
varanasi weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से काशी में मौसम ने करवट बदल ली है। यहां रविवार शाम से शुरू हुई रिमझिम बारिश रुक-रुक कर सोमवार की सुबह तक जारी है। मौसम में बदलाव के कारण सिहरन भी बढ़ गई है। सोमवार की सुबह से रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। 

विज्ञापन


बता दें कि जनवरी के पहले सप्ताह के बाद पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं की वजह से ठंड बढ़ी थी। घने कोहरे और शीतलहर का असर आम जनजीवन पर देखने को मिला। जनवरी माह में तीसरे सप्ताह में तो दो-तीन दिन तक धूप ही नहीं निकली। वहीं फरवरी राहत देने लगी। शुरुआती तीन दिन तक हवा की रफ्तार कम होने के साथ ही धूप भी अच्छी रही। जिससे लोगों को कड़कड़ाती ठंड से काफी राहत मिली।

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण चार फरवरी की दोपहर बाद से पछुआ हवा करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रही। रविवार को सुबह बादलों की आवाजाही से मौसम बदल गया। हालांकि दोपहर बाद धूप होने से राहत जरूर हुई। शाम को शहरी और ग्रामीण इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होने से मौसम बदल गया। सड़क पर कीचड़ होने से राह चलने में परेशानी भी हुई। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ मौसम में बदलाव की वजह है। सोमवार यानी आज भी बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहेगा। इस वजह से ठंड भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन


तापमान में उतार-चढ़ाव

दिन           अधिकतम       न्यूनतम

04 फरवरी   25.6            11.4 डिग्री सेल्सियस

03 फरवरी   26.3            12.0

02 फरवरी   26.2            12.6

01 फरवरी   25.6            11.2

31 जनवरी   24.7            9.5

30 जनवरी   23.0            9.2 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें