फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: रात में यूपी का सबसे गर्म शहर बनारस, 3 दिन 2-2 डिग्री चढ़ेगा पारा; 15 मार्च को बारिश

Tue, 10 Mar 2026 05:54 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में रात का तापमान सामान्य से भी 6.3 डिग्री ज्यादा रहा। बीते 30 साल के औसत से भी न्यूनतम पारा 5 डिग्री ऊपर था। न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 34.9 डिग्री सेल्सियस रहा
विज्ञापन
वाराणसी में गर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Weather: बनारस की रात प्रदेश में सबसे गर्म रही। पुरवा चलने से उमस भी पहले से ज्यादा बढ़ी हुई है। सोमवार को जिले में रात का तापमान सामान्य से भी 6.3 डिग्री ज्यादा 21.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं अगले तीन दिनों तक पारा दो डिग्री तक ऊपर जा सकता है। 14 मार्च के बाद तापमान में गिरावट आने के संकेत हैं और फिर 15 मार्च को जिले में बारिश की संभावना बन रही है।

विज्ञापन


साथ ही, सोमवार को वाराणसी के दिन का भी अधिकतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री ज्यादा 34.9 डिग्री सेल्सियस तक चला गया। पूरब से आ रही हवा भी छह से आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही थी। बनारस में रात का तापमान 30 साल के औसत 16.3 डिग्री से पांच डिग्री और अधिकतम तापमान 33.2 से करीब एक डिग्री ज्यादा रहा।

विज्ञापन

मौसम द्रोणी के चलते सुबह हल्का कोहरा
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि आगामी 3 से 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। दरअसल, बिहार से मराठवाड़ा तक जा रही मौसम द्रोणी के प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में सुबह हल्के कोहरे के साथ दिन में धुंध भी दिख रही है। 

आगामी 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में लगभग दो डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं, तापमान सामान्य से तीन-चार डिग्री ऊपर ही बना रह सकता है। आगामी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 14 मार्च से प्रदेश के तापमान में गिरावट आने के साथ ही 15 मार्च से बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें