काशी में पछुआ हवाओं ने मौसम बदला है। ऐसे में फरवरी की शुरुआत से ही दिन में धूप और शाम को सिहरन महसूस हो रही है। हालांकि मौसम विशेषज्ञ ने अगले दो दिनों में बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
फरवरी महीने की शुरुआत से ही मौसम में बदलाव दिख रहा है। दिन में पछुआ हवाएं चल रही हैं, लेकिन उसमें नमी बहुत कम है। शाम को हल्की सिहरन महसूस हो रही है। रविवार की सुबह से धूप खिल गई। इस दौरान अन्य दिनों की तुलना में बाजारों, सड़कों व घाटों पर चहल- पहल रही।
विज्ञापन
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से रविवार यानी आज शाम से मौसम फिर बदलेगा। सोमवार और मंगलवार को तेज हवा संग बूंदाबांदी के आसार हैं।
ऐसा रहा शनिवार का मौसम
शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी औसत से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 12.0 रहा जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।