फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi : मसाजिद कमेटी की मांग पर सुनवाई कल, ज्ञानवापी की सुरक्षा कड़ी; पुलिस-प्रशासन सतर्क

Sun, 04 Feb 2024 09:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

पूजा-पाठ की अनुमति और उस पर आपत्तियों पर जिला जज की अदालत में पांच फरवरी को सुनवाई होगी। मसाजिद कमेटी ने जिला जज की अदालत के आदेश पर रोक लगाने की मांग की है। हालांकि, मामले में पुलिस और प्रशासन स्तर से अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
varanasi news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानवापी स्थित व्यासजी के तहखाने में पूजा-पाठ शुरू होने के विरोध में अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी की बंदी की अपील के दूसरे दिन शनिवार को माहौल सामान्य रहा।  हालांकि, इस दौरान सुरक्षा कड़ी रही।

विज्ञापन


पूजा-पाठ की अनुमति और उस पर आपत्तियों पर जिला जज की अदालत में पांच फरवरी को सुनवाई होगी। मसाजिद कमेटी ने जिला जज की अदालत के आदेश पर रोक लगाने की मांग की है। हालांकि, मामले में पुलिस और प्रशासन स्तर से अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। तीसरे दिन भी श्री काशी विश्वनाथ धाम व उसके आसपास 10 क्विक रिस्पांस टीम, 15 इंस्पेक्टर, 60 सब इंस्पेक्टर व 250 सिपाही तैनात रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें