फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: काशी में मौसम का बदला मिजाज, आसमान में छाए काले बादल; बूंदाबांदी शुरू

Sat, 02 Mar 2024 10:56 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Weather Update: वाराणसी में मौसम ने करवट ले ली है। शनिवार की सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन करीब 10 बजे अचानक आसमान में घने बादल छा गए। थोड़ी ही देर में बूंदाबांदी भी शुरू हो गया।  
विज्ञापन
Ganga Ghat Varanasi - फोटो : अभिषेक पाठक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में मौसम ने करवट बदल लिया है। शनिवार की सुबह चटख धूप निकली, लेकिन दिन चढ़ने के साथ अचानक आसमान में काले बादल छा गए। इसके साथ ही बूंदाबांदी भी शुरू हो गया। मौसम में बदलाव के चलते सड़कों पर लोग बारिश से खुद को बचाने के लिए दुकानों की छतों का सहारा लेते दिखे। मौसम के जानकार के अनुसार आज और कल बारिश, बूंदाबांदी व तेज हवा चलने के आसार भी हैं। इससे तापमान में गिरावट आएगी।   
विज्ञापन


बता दें कि इस बार फरवरी में पश्चिमी विक्षोभ पांच बार सक्रिय हुआ। इस दौरान कुल 40.6 मिलीमीटर बारिश हुई। फरवरी में सबसे अधिक पांच फरवरी को 11.3 मिलीमीटर बारिश हुई।  

ऐसे हो रहा मौसम में बदलाव
पिछले दिनों बदली और बारिश के बाद बुधवार और गुरुवार को आसमान साफ रहा। वहीं, धूप भी असरदार रही। इसके चलते पारा भी तेजी से चढ़ा। हालांकि दो और तीन मार्च को मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केबल कटने से 8 घंटे ठप रही 10 घरों की बिजली

चौकाघाट उपकेंद्र से जुड़े तेलियाबाग क्षेत्र में केबल कटने से 10 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर में डेढ़ बजे के आसपास गुल हुई बिजली देर रात नौ बजे के आसपास बहाल हुई। लगभग आठ घंटे लोग बिना बिजली के रहे। अधिशासी अभियंता नीरज पांडेय ने कहा कि एक गली में केबल कट गया था। इससे आठ दस घरों में सप्लाई बाधित हुई। बाद में फॉल्ट ढूंढकर ठीक कर लिया गया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें