इससे ग्रामीण इलाकों में आंधी से गेहूं की कटाई बाधित हुई। शहरी और ग्रामीण इलाकों में बिजली गुल हो गई। कुछ जगहों पर पेड़ों की टहनिया भी टूट गईं। मिर्जामुराद, रोहनिया आदि इलाकों में खेत में रखा गेहूं भी बिखर गया। चोलापुर में आंधी के कारण बिजली के तार और खंभे टूट गए। इस वजह से बिजली गुल हो गई। चोलापुर एसडीओ के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक आपूर्ति बहाल होने की संभावना है।
हालांकि जनहानि की कोई सूचना नहीं है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि उत्तर पूर्वी इलाकों से आने वाली हवाओं की वजह से मौसम बदला है। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने के साथ ही तेज हवा की संभावना भी बनी है। इधर, गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रिकार्ड किया गया।