इसका संज्ञान लेते हुए ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने जिन चार छात्रों को निलंबित किया है, उसमें बीए आनर्स के छात्र सौरभ प्रताप सिंह, एमए सोशल वर्क से समीर सिंह, रितेश सिंह, एमए हिंदी से आशीष कुमार यादव का नाम शामिल हैं। इसका आदेश भी बृहस्पतिवार को जारी किया गया है। उधर पिछले दिनों फल विक्रेता को चाकू मारने के मामले में दोषी पाए जाने पर भी चार छात्रों और एक अन्य मामले में दो छात्र जल्द ही निलंबित किए जा सकते हैं। इस बारे में एक अधिकारी के मुताबिक विश्वविद्यालय की ओर से इसका फैसला भी लिया जा चुका है। जल्द ही आदेश भी जारी कर दिया जाएगा।