वाराणसी। व्यापारियों की समस्याओं को लेकर हमेशा मुखर रहने वाले वाराणसी व्यापार मंडल ने रविवार को पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल का गठन किया। पिपलानी कटरा स्थित एक लॉन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उद्यमी विजय प्रकाश जायसवाल को संगठन का मुख्य संरक्षक बनाया गया। अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल की कमान कविंद्र जायसवाल को सौंपी।
वाराणसी जिला इकाई अध्यक्ष नन्हे जायसवाल, जिला युवा अध्यक्ष शुभम कुमार सिंह, महामंत्री आशीष कुमार शर्मा व कोषाध्यक्ष मनोज कुमार मौर्य, न्याय मंच का महामंत्री गौरव साहू, कानूनी सलाहकार अश्वनी गुप्ता को बनाया गया है। आईटी सेल का अध्यक्ष संतोष सिंह, चंदौली का अध्यक्ष संजय कुमार यादव एवं चंदौली आईटी सेल का अध्यक्ष विनोद कुमार बनाया गया। जबकि राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन का उत्तर प्रदेश का उपाध्यक्ष रमेश निरंकारी, लीगल एडवाइजर अश्विनी गुप्ता को बनाया गया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा को व्यापारियों ने विभिन्न समस्याओं से संबंधित पत्रक सौंपा। कार्यक्रम में महामंत्री प्रमोद अग्रहरि, सन्नी जौहर, संतोष सिंह, विश्वनाथ दुबे, ब्रिजमणि मिश्रा, आनंद पटेल, शिवप्रकाश, शालिनी गोस्वामी, जय निहलानी, विकास गुप्ता, जितन चौधरी, शाहिद कुरैशी, तिलकराज मिश्रा, आशीष गुप्ता आदि रहे।