फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: मणिकर्णिका घाट पर हुआ मां का देहांत, सपने में मां ने कही ये बात,तेलंगाना से काशी साइकिल से आया बेटा

Thu, 08 Jun 2023 02:03 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

तेलंगाना के रहने वाले गौजूला संबैया अपने दो अन्य साथियों के साथ साइकिल से काशी का भ्रमण एवं बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने आए हैं। 
विज्ञापन
Varanasi: साइकिल से 1200 किमी यात्रा कर तेलंगाना से काशी दर्शन करने आए दर्शनार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के रहने वाले गौजूला संबैया पुत्र राजलिंगम निवासी दामनापेट थाना मेडिपल्ली जनपद जगत्याल, अपने अन्य दो साथियों के साथ काशी का भ्रमण एवं बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने आए हैं। बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि वो 25 मई 2023 को साइकिल से तेलंगाना से चले थे। 

विज्ञापन


साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि, 'मेरी माता जी स्वर्गीय गौजुला गंगाम्मा माह फरवरी में काशी आई थी, जिनका देहावसान मणिकर्णिका घाट पर हो गया था। कुछ समय बाद वो मेरे सपने में आईं और उन्होंने साइकिल से काशी दर्शन हेतु प्रेरित किया। अपनी माता के प्रेम एवं उनके स्वप्न में दिए गए आदेश का पालन करने हेतु अपने दो अन्य साथियों के साथ लगभग 1200 किलोमीटर की यात्रा 14 दिवस में साइकिल से पूर्ण कर हम काशी आए। यहां आकर अपनी स्वर्गीय माता जी की आत्मा की शांति हेतु काशी के विभिन्न मंदिरों में दर्शन पूजन किया।'
यह भी पढ़ें- Jeeva murder: तीन महीने दस दिन जेल में बंद रहा जीवा का हत्यारा, आजमगढ़ से क्या था कनेक्शन?
विज्ञापन


गौजूला संबैया ने बताया कि वो लोग थाना चौक पर विश्राम करने के लिए आए। जिसकी जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक चौक शिवाकांत मिश्र द्वारा उनको अंगवस्त, रुद्राक्ष माला एवं काशी का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया और जलपान कराया।
विज्ञापन

बात करने पर पता चला कि गौजूला सांबैया अपने खर्च पर एक गौशाला चलाते हैं एवं उनके साथ एनरेडी राजी रेड्डी पुत्र राजाराम निवासी ग्राम मन्नेगुद्दम थाना बीमाराम जनपद जगत्याल  इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं। सम्मान पाकर इनके द्वारा कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस की भूरि भूरि प्रसंशा की गई और चौक पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें