वाराणसी में एयर शो के मद्देनजर हाईवे से शहर के अंदर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ऐसे में शनिवार की सुबह से शहर में भीषण जाम के बीच लोग फंसे रहे।
वाराणसी में एयर शो के दूसरे दिन शनिवार को शहर में जगह- जगह डायवर्जन और प्रतिबंध के चलते यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। शहर के भीतर और बाहरी क्षेत्रों में भीषण जाम लग गया। सुबह 9.30 बजे के बाद से वाहनों पर रोक लगाए जाने से जाम बढ़ता गया।
विज्ञापन
बता दें कि एयर शो के मद्देनजर हाईवे से शहर के अंदर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। गंगा घाटों की ओर हर प्रकार के वाहनों पर रोक है। ऐसे में आजमगढ़- लालपुर रिंग रोड मार्ग पर सुबह से लंबा जाम लगा रहा। बस, कार समेत अन्य वाहनों को रोक दिया गया है।
पड़ाव चौराहे पर वाहनों की एंट्री नहीं है। राजघाट पुल पर वाहनों के साथ ही पैदल आवाजाही भी बंद है। सामनेघाट पुल पर सिर्फ दो पहिया वाहनों की आवाजाही हो रही है। गोदौलिया और मैदागिन की तरफ भी भीड़ प्रबंधन में पुलिस जुटी हुई है।