जौनपुर जिले की पुलिस ने अवैध पटाखों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। बाजार भुआ मोहल्ले में एक रिहायशी मकान से पांच क्विंटल अवैध पटाखे बरामद किए। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
जौनपुर जिले की कोतवाली पुलिस ने बाजार भुआ मोहल्ले में एक रिहायशी मकान से पांच क्विंटल अवैध पटाखे बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ऐसन रजा पुत्र मुनीर हसन निवासी बाजार भुआ के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मामले में आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।