फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी के जीआई महोत्सव में छाई बनारसी साड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मसूरी में आयोजित दो दिवसीय जीआई महोत्सव में बनारसी हैंडलूम साड़ी की धूम रही। ट्राइफेड, केंद्र सरकार की ओर से चार व पांच मार्च को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में आयोजित महोत्सव में बनारसी साड़ी के दो स्टालों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ी और बनारसी साड़ी के अच्छे आर्डर भी मिले। देश भर के 51 जीआई स्टाल में बनारसी साड़ी के स्टाल पर ही लोगों की नजरें आकर टिकती रहीं।
विज्ञापन

पद्मश्री व जीआई विशेषज्ञ डॉ. रजनीकांत ने बताया कि जीआई महोत्सव में बनारस के बुनकर बृजभान द्वारा तैयार हैंडलूम की साड़ियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया था। महोत्सव में खरीदारों को बनारसी साड़ियां खूब पसंद आईं। विशेष सत्र में 280 आईएएस अधिकारियों ने भाग लिया गया। सत्र में जीआई की प्रक्रिया, पोस्ट जीआई, नए जीआई उत्पादों के चयन के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत अभियान में इन जीआई व संभावित जीआई उत्पादों को दुनिया में पहुंचाने की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। महोत्सव में केंद्र सरकार के सलाहकार भाष्कर खुलबे, एलबीएस राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के निदेशक डॉ. सुनील चोपड़ा, ट्राइफेड के एमडी प्रवीण कृष्ण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें