फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम आवास खाली नहीं किया तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा की बैठक मंगलवार को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने कांशीराम आवास योजनांतर्गत निर्मित आवासों में अवैध रूप से रह रहे 145 लोगों से 2.6 साल का सर्किल रेट के अनुसार किराया वसूल किये जाने, नामों की सूची समाचार पत्रों में प्रकाशित कराये जाने और 15 दिनों में आवास खाली कराने संबंधीनोटिस जारी किए जाने का निर्देश दिया। साथ ही 15 मार्च तक आवासों में अवैध रूप से रह रहे लोगों द्वारा आवास खाली नहीं करने पर भू-माफिया कानून के तहत कार्रवाई के निर्देश दिये। कहा कि आवास में कोई क्षति हुई या सामान गायब हुआ तो उसकी क्षतिपूर्ति उन्हीं से कराई जाएगी।
जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत शेष नवीन डीपीआर सूडा को भेजने, प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्म निर्भर निधि योजना के अंतर्गत जनपद में निर्धारित लक्ष्य को 28 फरवरी तक शत प्रतिशत कर बैंकों को निर्देशित किये जाने को कहा गया। आसरा योजनांतर्गत निर्मित आवासों के नगर निगम को हस्तांतरण की प्रक्रिया 28 फरवरी तक पूर्ण किये जाने के लिए मुख्य अभियंता सीएंडडीएस को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें