फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं आए अधिकारी तो पार्षदों ने बैठक का किया बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नगर की समस्याओं के समाधान के लिए मंगलवार को नगर निगम कार्यकारिणी कक्ष में बुलाई गई बैठक में जब आधे घंटे तक अधिकारी नहीं पहुंचे तो पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच वाहन से जा रहे अपर नगर आयुक्त देवीदयाल को पार्षद कार्यकारिणी कक्ष में ले आए और वहां पर अपनी बातें रखी।
विज्ञापन

पार्षदों ने कहा कि जब बैठक नहीं करनी थी तो सूचना देनी चाहिए। अपर नगर आयुक्त ऑस्ट्रेलिया के राजदूत के कार्यक्रम में जाने का हवाला देते हुए मुख्य अभियंता को भेजने की बात कहकर वे चले गए। थोड़ी देर बाद मुख्य अभियंता की जगह एक्सईएन लोकेश जैन और अरविंद श्रीवास्तव पहुंचे तो पार्षदों ने उनका विरोध किया।
सभी पार्षदों ने तय किया कि वरिष्ठ पार्षद राजेश यादव चल्लू को समस्या बताएंगे। इसके बाद राजेश यादव चल्लू अधिकारियों की कुर्सी पर बैठे। इसके बाद बारी-बारी से पार्षदों ने अपनी समस्याएं बताई। इन समस्याओं को नोट करने के बाद नगर निगम के अधिकारियों को सौंपा गया। अब अगली बैठक बृहस्पतिवार को होगी।
विज्ञापन

बैठक का बहिष्कार करने वाले पार्षदों मेंहारुन अंसारी, चंद्रनाथ मुखर्जी, श्याम आसरे मौर्य, दिनेश यादव, संजय सोनकर, गोपाल जी यादव, राजेश पासी, दूधनाथ राजभर, रोहित मौर्य, अजय गुप्ता, सफीकुज्जमा अंसारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें