फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रंटलाइन वर्कर्स को कल फिर टीकाकरण का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिले में कोरोना टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज लगाने के साथ ही टीकाकरण से छूटने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स को एक और मौका दिया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 25 और 26 फरवरी को टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। मंगलवार को सिगरा कोविड कमांड सेंटर में सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने टीकाकरण अभियान की समीक्षा कर शतप्रतिशत टीकाकरण कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन

अब तक दो चरणों में टीकाकरण के बाद अब तीसरे चरण की शुरूआत भी अगले महीने से शुरू होगी। सीएमओ ने बैठक में बताया कि 25 फरवरी को मिनी मॉपअप राउंड के अंतर्गत राजस्वकर्मी, पुलिस, एनडीआरएफ, होमगार्ड, सीआरपीएफ, आरपीएफ, पंचायतीराज, नगर निगम के ऐसे कर्मचारी जो किसी कारण वश छूट गए थे, उनको टीका लगाया जाएगा। इसके लिए पुलिसलाइन, नगर निगम , बीएलडबल्यू हॉस्पिटल तथा एलबीएस हॉस्पिटल, रामनगर में टीकाकरण किया जाएगा।
एक मार्च से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान
स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक मार्च से पूरे महीने तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इसमें आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर दिमागी बुखार, संचारी रोग के कारण और बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करेंगी। अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ 12 अन्य विभाग भी शामिल होंगे। मंगलवार को सीएमओ कार्यालय में बैठक कर सीएमओ डा. वीबी सिंह ने तैयारियों की समीक्षा की। सीएमओ ने बताया कि पंचायती राज, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग, कल्याण समाज, कृषि एवं सिंचाई विभाग सहित अन्य विभागों के बीच आपसी समन्वय स्थापित कर अभियान चलाया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति दिमागी बुखार से प्रभावित पाया जाता है, तो उसकी तुरंत जांच कराकर नि:शुल्क उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि अभियान के तहत घर-घर जाकर टीबी के मरीज भी खोजे जाएंगे।इसमें मच्छरों से होने वाली बीमारी, कुपोषण को दूर करने के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

मिशन इंद्रधनुष के तीसरे चरण का शुभारंभ
स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो साल तक बच्चों, गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण किए जाने के लिए चलाए जाने वाले मिशन इंद्रधनुष के तीसरे चरण का शुभारंभ मंगलवार को महमूरगंज स्थित एक मंदिर में किया गया। इस दौरान सीएमओ ने बताया कि नियमित टीकाकरण से जो बच्चे, महिलाएं वंचित रह गए हैं, उनका टीकाकरण किया जाएगा। इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.वीएस राय, डा.एके पांडेय, डॉ. फाल्गुनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें