वाराणसी। सोशल मीडिया पर भाजपा की तरह लेटर पैड पर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की गई। इसमें कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर की जगह शिवपुर विधानसभा से किसी दूसरे प्रत्याशी का नाम लिखा हुआ है। हालांकि भाजपा के लेटर पैड पर राष्ट्रीय महासचिव का नाम राजकुमार तिवारी और कार्यालय सारनाथ लिखा हुआ है।
पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट की मांग कर रहे एक व्यक्ति ने बकायदा अपने को भाजपा का राष्ट्रीय महासचिव बताते हुए लेटर पैड पर टिकट की घोषणा की है। इसमें शहर दक्षिणी से डा. नीलकंठ तिवारी का नाम लिखा हुआ है। क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव का कहना है कि यह पूरी तरह फर्जी है। पार्टी हाईकमान को इसकी जानकारी दी गई है। वहां से मार्गदर्शन लेकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।