फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल पहुंचे बच्चे, ताली बजाकर किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। 22 मार्च 2020 से कोरोना संक्रमण के चलते जो स्कूल बच्चों के लिए बंद हुए थे, बुधवार को उन स्कूलों का ताला आखिरकार खुल गया। कंपोजिट स्कूल केशरीपुर में तो बीईओ, प्रधानाध्यापक व शिक्षकों ने ताली बजाकर बच्चों का स्वागत किया। 11 महीने बाद कक्षा आठवीं के छात्र स्कूल पहुंचे तो उन्हें कक्षाओं में पढ़ाई के साथ कोरोना के बचाव के प्रति जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन

मध्याह्न भोजन में छात्र-छात्राओं को सामाजिक दूरी पर बैठकर भोजन कराया गया, इस दौरान कई छात्र-छात्राओं ने अपनी यादें भी ताजा की। लंबे अंतराल के बाद स्कूल खुलने पर कुछ बच्चे नौ बजे से पहले ही अपने अभिभावकों के साथ स्कूल पहुंच गए थे। विद्यालय के अंदर प्रवेश के दौरान ही उनका हाथ सैनिटाइज कराया गया व थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही उन्हें विद्यालय में प्रवेश दिया गया।
शासन की गाइड लाइन के अनुसार अभिभावकों से सहमति पत्र लेकर आने वाले बच्चों को ही विद्यालय में प्रवेश दिया गया। स्कूल खुलने के बाद पूरे दिन बीएसए कार्यालय से विद्यालयों की मॉनीटरिंग होती रही। कई ब्लॉक में बीईओ ने खुद जाकर विद्यालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मास्क न होने पर स्कूल में दिया गया मास्क
कोरोना संक्रमण के बाद स्कूल खुले तो कई बच्चे बिना मास्क के विद्यालय पहुंचे थे, ऐसे बच्चों के लिए विद्यालय की ओर से मास्क की व्यवस्था की गई। साथ ही उन्हें हिदायत दी गई की वो जब भी विद्यालय या कहीं बाहर जाएंगे तो मुंह पर मास्क लगाएंगे।
शेफ के परिधान में रसोईयों ने बनाया एमडीएम
कोरोना काल में बच्चों की स्वास्थ्य को देखते हुए राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से एमडीएम बनाने वाली रसोईयों के लिए ड्रेेस निर्धारित किए गए हैं। बुधवार को कोरोना संक्रमण के बाद जब स्कूल खुले तो रसोईयों ने एप्रन, मास्क व ग्लव्स पहनकर पूरी सर्तकता के साथ एमडीएम बनाया।
गेट से ही छात्रों को किया गया वापस
बेसिक शिक्षा विभाग व विद्यालय के शिक्षकों की ओर से अलग-अलग कक्षाओं के बच्चों को विद्यालय आने की समय सारिणी के बारे में सूचित किया गया था, लेकिन कक्षा छठवीं व सातवीं के बच्चे भी विद्यालय पहुंच गए थे। जिन्हें विद्यालय गेट से ही वापस कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें