केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय।
वाराणसी जिले के अजगरा विधानसभा के पलहीपट्टी स्थित एक निजी आईटीआई कॉलेज में केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय का सम्मान किया गया। इस दौरान मंत्री ने डिजिटल लैब सहित अन्य लैब का लोकार्पण किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश में चुनाव का विगुल बज चुका है। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं से परेशान विपक्षी दल अब प्रदेश में जात पात की राजनीति पर उतर गया है। जब भी चुनाव आता है तब विपक्षियों को जातिवाद की याद आती है।
उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की ओर से समाज को तोड़ने की साजिश रची जा रही है। पहले प्रदेश में सत्तारूढ़ दल के लोग जमीन कब्जा करते थे इस सरकार में माफियाओं की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चल रहा है। साथ ही प्रदेश में अनेक लोक कल्याणकारी योजनाओं पर काम चल रहा है। विपक्षी दल विकास की बात नहीं कर रहे हैं, अब जाति पर बस चर्चा कर रहे हैं। इस दौरान कॉलेज के प्रबंधक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।