फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Crime: ट्रांसपोर्टर का दोस्त पुलिस को बताएगा माई टेबल का विवाद, आठवीं मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

Wed, 05 Nov 2025 04:10 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

पुलिस का दावा है कि दो दिन के अंदर बबलू को हिरासत में लेकर पूछताछ होगी। इसके बाद माई टेबल बार एंड रेस्टोरेंट में क्या-क्या हुआ, वह सामने आएगा। 
 
विज्ञापन
up police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र के विनायक प्लाजा के आठवीं मंजिल से गिरकर ट्रांसपोर्टर सूरज सिंह की मौत के मामले में लापता दोस्त बबलू को पुलिस ट्रेस कर रही है। पुलिस का दावा है कि दो दिन के अंदर बबलू को हिरासत में लेकर पूछताछ होगी। इसके बाद माई टेबल बार एंड रेस्टोरेंट में क्या-क्या हुआ, वह सामने आएगा। 

विज्ञापन


माई टेबल में सूरज के प्रवेश से लेकर आठवीं मंजिल तक चढ़ने और फिर नीचे गिरने संबंधित सीसी कैमरे खंगाले गए। उसके बाद कोई ऊपर नहीं गया। आशंका है कि घटना के बाद डर के कारण उसका दोस्त भाग निकला। गार्ड और सुपरवाइजर से भी पुलिस ने पूछताछ की है। 

चेतगंज के पिशाचमोचन रमाकांत नगर कॉलोनी निवासी सूरज शनिवार रात पौने दस बजे दोस्त बबलू के साथ माई टेबल बार एंड रेस्टोरेंट गया था। डांस के दौरान एक महिला से अभद्रता के बाद मैनेजर के कहने पर बाउंसरों ने सूरज को बाहर कर दिया। 
विज्ञापन


आरोप है कि बाउंसरों की पिटाई से सूरज का सिर फट गया था। इस बीच सीसी कैमरे से पता चला कि वह आठवीं मंजिल पर गया और कुछ देर टहलने के बाद नीचे गिरा। ए और बी ब्लाक के बीच फर्श पर गिरते समय मौजूद सुरक्षा गार्ड ने देखा और तुरंत सुपरवाइज को सूचना दी। 

डायल-112 की पुलिस और सिगरा पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लिया। सुबह 6 बजे भाई बादल समेत अन्य परिजनों को सूचना दी गई थी। बादल ने माई टेबल के प्रबंधक, बाउंसरों के खिलाफ सिगरा थाने में भाई को फेंकने के आरोप में केस दर्ज कराया। घटना के बाद से बबलू लापता है। सिगरा इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि बबलू से पूछताछ में सारे राज खुलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें