फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गंगा महोत्सव में सीढ़ी पर बैठने के लिए जमकर हुई मारपीट, दो युवक पुलिस हिरासत में

Wed, 05 Nov 2025 03:55 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

गंगा महोत्सव में संगीत समारोह देखने के लिए राजघाट पर दर्शकों की काफी भीड़ थी। घाट की सीढ़ी पर बैठने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई।
विज्ञापन
गंगा महोत्सव में मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजघाट पर मंगलवार रात गंगा महोत्सव के दौरान सीढ़ी पर बैठने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान जमकर लात-घूंसे चले। आदमपुर पुलिस ने मारपीट कर रहे दो आरोपियों को हिरासत में लिया। 

विज्ञापन


गंगा महोत्सव में संगीत समारोह देखने के लिए राजघाट पर दर्शकों की काफी भीड़ थी। घाट की सीढ़ी पर बैठने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने के साथ ही दोनों ओर से मारपीट और लात-घूंसे चलने लगे। भीड़ के बीच हंगामा देखते ही आयोजकों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। 

इसे भी पढ़ें; देव दीपावली: अस्सी घाट पर सात अर्चक करेंगे महाआरती, महिला क्रिकेट टीम को होगी समर्पित; फूलों की होगी वर्षा
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के पहुंचने से पहले मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामले को शांत कराया। हालांकि, इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मारपीट कर रहे दो आरोपियों को हिरासत में लिया। साथ ही उन्हें थाने लेकर पहुंची। इंस्पेक्टर आदमपुर विमल मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें