फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: तेज रफ्तार गाड़ी चलाना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर ढीली होगी जेब; जान लें- ये जरूरी नियम

Sat, 01 Jun 2024 09:31 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

तेज रफ्तार गाड़ी चलाना अब भारी पड़ेगा। तेज गति से वाहन चलाने पर चालान की राशि अब बढ़ा दी गई है। तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए तो दो हजार का चालान कटेगा।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1 जून से निर्धारित गति से तेज रफ्तार में वाहन चलाने पर चालान की राशि बढ़ा दी गई है। यातायात निरीक्षक पंकज कुमार तिवारी ने बताया अब तेज रफ्तार से वाहन चलाते पकड़ा गया तो दो हजार का चालान देना होगा। यह पहले एक हजार रुपये था। लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। ताकि, सड़क हादसों पर रोक लगाई जा सके।  
विज्ञापन


रविवार और सोमवार को सारथी पोर्टल रहेगा बंद
ड्राइविंग लाइसेंस का पोर्टल सारथी रविवार और सोमवार को बंद रहेगा। इस वजह से डीएल के लिए लोग अप्लाई नहीं कर पाएंगे। एआरटीओ (प्रशासन) सर्वेश कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि 15 से 18 मई तक भी पोर्टल को अपडेट करने के लिए बंद किया गया था। इसके बाद से लगातार कुछ न कुछ समस्या आ रही थी। इसे देखते हुए एक बार फिर से पोर्टल को अपडेट करने के लिए सर्वर को बंद रखा जाएगा। मंगलवार से पोर्टल फिर से शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें