फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Polls: लोकतंत्र के उत्सव में हिस्सा लेने सात समंदर पार से काशी आए मतदाता, लोगों में दिखा उत्साह

Sat, 01 Jun 2024 09:18 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Lok Sabha Election Hindi News: वाराणसी में शनिवार को लोकसभा चुनाव के सातवें चरण का मतदान संपन्न हुआ। इस दौरान वयोवृद्ध और नौकरीपेशा व युवा वर्ग में काफी उल्लास दिखा। 
विज्ञापन
वयोवृद्ध और नौकरीपेशा, युवा वर्ग में दिखा उल्लास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकतंत्र की भागीदारी के लिए मतदाताओं का उल्लास ऐसा कि सात समंदर पार से खिंचे चले आए। वयोवृद्ध, नौकरीपेशा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं ने स्वस्थ लोकतंत्र के लिए वोट किया। अमेरिका तो कोई पेरिस और पुणे, नई दिल्ली, मुंबई से कठिन सफर झेल पहुंचे।

विज्ञापन


अर्दली बाजार स्थित महावीर ग्रीन्स सोसायटी में रहने वाली कमला देवी (83) ने मत डाला। 15 दिन पहले ही वह अमेरिका में रहने वाली अपनी बेटी के यहां से वाराणसी पहुंचीं। उधर, पेरिस से अवकाश लेकर आए बरेका परिसर निवासी अभ्युदय चतुर्वेदी ने परिवार संग वोट किया।

पुणे में नौकरी करने वाले अखिलेश श्रीवास्तव भी एक दिन पूर्व काशी पहुंचे और लोकतंत्र के इस उत्सव में हिस्सा लिया। अर्दली बाजार स्थित महावीर ग्रीन्स सोसायटी में रहने वाले अखिलेश ने कहा कि मतदान कभी नहीं छूटा है। देश में कहीं भी रहता हूं, लेकिन वोट डालने काशी जरूर पहुंचता हूं। 
विज्ञापन


लहरतारा स्थित आकाश बिल्डिंग में रहने वाली इंदिरा उपाध्याय ने कनाडा टूर को रद्द कर मतदान किया। मई माह में कनाडा जाना था, लेकिन मतदान के लिए उन्होंने अपनी यात्रा रद्द कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें