फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी की प्रमुख खबरें: सील भवनों में निर्माण पर दर्ज होगा केस, नीलगिरी इन्फ्रॉसिटी के मालिक समेत 3 पर FIR

Sun, 22 Sep 2024 05:48 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में पिछले 24 घंटे में कई खबरें सुर्खियों में बनी रहीं। इनमें निर्माणाधीन मकान के पास दीवार गिरने व गेल की पाइपलाइन फटने से लीकेज से लोगों में अफरातफरी का मामला शामिल रहा। 
विज्ञापन
वाराणसी की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाकी की जनचौपाल, महिला अत्याचार के मामलों की शिकायत, संयुक्त पुलिस आयुक्त एक्शन मोड में

विज्ञापन

चौबेपुर बनकट गांव में पुलिस जन चौपाल लगी। राजवारी, चौबेपुर, रूस्तमपुर, चांदपुर, खुटहना,बराई, रमचंदीपुर आदि कई गांवों के फरियादी पहुंचे। संयुक्त पुलिस आयुक्त डा एलिजर्सन अपराध की सुनवाई को लेकर एक्शन मोड में दिखे। कुल 13 अपराधिक मामले आए, जिसमें 3 का निस्तारण मौके पर किया गया। 

वाराणसी में फिर गिरी दीवार: निर्माण के दौरान कार्य कर रहे मजदूर हुए घायल, जांच में जुटी मौके पर मौजूद पुलिस
वाराणसी जिले में शिवाला स्थित चेत सिंह किला के समीप निर्माणाधीन मकान के पास दीवार गिर गई। हादसे में काम कर रहे कई मजदूर घायल हुए। घटना के बाद घायलों को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। 
विज्ञापन


गैस की गंध से मची अफरातफरी: वाराणसी में खुदाई के दौरान गेल की पाइपलाइन फटी, घरों से बाहर निकल गए लोग
वाराणसी में रविवार की दोपहर में कंदवा क्षेत्र के आनंद नगर विस्तार में नगर निगम की सीवर खुदाई के दौरान गेल की गैस पाइपलाइन फट जाने से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। गैस की गंध आने से क्षेत्र के लोग घरों से बाहर निकल गए। 

सील भवनों में निर्माण पर दर्ज होगा केस
वीडीए सभागार में शनिवार को सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में जोन-4 वार्ड नगवां और भेलूपुर संबंधित मानचित्र निस्तारण, बकाया जमा, शिकायत निस्तारण, प्रवर्तन कार्यवाही आदि की समीक्षा बैठक हुई। इसमें सील भवनों में हो रहे निर्माण कार्य को बंद कराने, बेसमेंट में कार्यवाही संबंधित, अवैध प्लाटिंग का ध्वस्तीकरण कराने और केस दर्ज कराने का निर्देश दिया। बैठक में संयुक्त सचिव परमानंद यादव, नगर नियोजक प्रभात कुमार, जोनल अधिकारी प्रमोद कुमार तिवारी, अवर अभियंता आरके सिंह रहे।  

चार मंजिला मकान को किया सील
वीडीए जोन-4 की प्रवर्तन टीम ने वार्ड भेलूपुर के तहत अवध गरबी शिवाला वार्ड में केदारनाथ गुप्ता के चार मंजिला मकान को सील किया गया। जोनल अधिकारी प्रमोद तिवारी व अवर अभियंता राकेश सिंह रहे।

अवैध निर्माणों के खिलाफ सात दिन में कार्रवाई करें
अपर सचिव डॉ. गुडाकेस शर्मा ने शनिवार को दांदुपुर, चांदमारी, ऐढ़े व अहमदपुर रिंग रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान रिंग रोड के दोनों तरफ आवासीय निर्माण कार्य जोरों पर मिला। अपर सचिव डॉ. गुडाकेस शर्मा ने जोनल अधिकारी (जोन-1) को आदेशित किया कि रिंग रोड के दोनों तरफ निर्माणाधीन आवासीय व व्यावसायिक अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करें। सात दिन के अंदर कार्यवाही के बाद रिपोर्ट भी भेजें।

मीट मार्केट दुकान संख्या-8 पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय का फैसला
वीडीए द्वारा नदेसर व्यवसायिक योजना के तहत मीट मार्केट की दुकान संख्या-8 के संबंध में जारी किए गए बेदखली नोटिस पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया है। न्यायालय ने कहा कि वह इस मामले में कोई निर्देश जारी करने के इच्छुक नहीं है, लेकिन यदि याची (कमरूद्दीन कुरैशी) दुकान का किराया देने के इच्छुक हैं, तो वह दो सप्ताह के भीतर वाराणसी विकास प्राधिकरण के सचिव से संपर्क कर सकते हैं। सचिव द्वारा उन्हें खाते का विवरण प्रदान किया जाएगा, जिससे वह वास्तविक किराया राशि का भुगतान कर सकेंगे। इस फैसले के अनुसार, यदि याची तय समय सीमा के भीतर भुगतान नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ नियमानुसार बेदखली की कार्रवाई की जा सकती है।

नीलगिरी इन्फ्रॉसिटी के मालिक और उसकी पत्नी सहित तीन पर मुकदमा
इंडियन प्रेस कॉलोनी, मलदहिया स्थित नीलगिरी इन्फ्रॉसिटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक विकास सिंह व उसकी पत्नी रितु सिंह और सहयोगी प्रदीप यादव के खिलाफ चेतगंज थाने में धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। गाजीपुर जिले के जमानियां थाने के फुल्ली सोनहारिया निवासी प्रभु नारायण ने बताया कि आरोपियों ने चंदौली के डांडी में प्लाट दिखाकर उनसे 10 लाख 99 हजार 800 रुपये में सौदा तय किया। आरोपियों को 763934 रुपये दिया गया। बाद में उन्हें पता लगा कि वह जमीन आरोपियों की नहीं है। इस पर उन्होंने अपना पैसा मांगा तो तीन महीने में लौटाने की बात कही गई। मगर, उन्हें आज तक उनका पैसा नहीं मिला।
 
फर्जी तरीके से कंपनी की संपत्ति क्रय-विक्रय के आरोप में मुकदमा
लखनऊ डायोसिसन ट्रस्ट एसोसिएशन (एलडीटीए) की वाराणसी स्थित संपत्ति को धोखे से खरीद-बिक्री करने के आरोप में कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाने के गजेंधर निवासी अखिलेश सिंह ने बताया कि वह एलडीटीए में संपत्ति अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उनकी कंपनी की संपत्ति वाराणसी में कई जगह पर है। उन संपत्तियों पर भू-माफिया नवीन सिंह व उसके पारिवारिक सदस्य अपने 10-15 सहयोगियों की मदद से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर क्रय-विक्रय कर रहे हैं। इस संबंध में कैंट थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

गैंगस्टर की 6.87 लाख रुपये की संपत्ति जब्त
सुसुवाही इलाके की धर्मवीर नगर कॉलोनी में रहने वाले राजेंद्र सिंह उर्फ राजन सिंह की 6.87 लाख रुपये की संपत्ति शनिवार को लोहता थाने की पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त की। राजेंद्र मूल रूप से मिर्जापुर जिले के चुनार क्षेत्र के कुसहां गांव का रहने वाला है। लोहता थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि जब्त की गई संपत्ति में एक कार और दो बाइक शामिल है। कार और दोनों बाइक राजेंद्र ने अपराध से अर्जित पैसे से खरीदी थी। राजेंद्र के खिलाफ कमिश्नरेट के अलग-अलग थानों में हत्या सहित अन्य आरोपों में आठ मुकदमे दर्ज हैं।

विरोध के बीच भाजपा नेता की पांच दुकानें और एक कमरा सील
लेढ़ूपुर स्थित भाजपा नेता मीना तिवारी के घर कुर्की करने पहुंची सारनाथ थाने की पुलिस को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि, विरोध की परवाह न करते हुए पुलिस ने पांच दुकानें और भूतल पर बने एक कमरे में ताला लगा कर सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान भारी गहमागहमी का माहौल रहा और भारी संख्या में पुलिस तैनात रही। सारनाथ थानाध्यक्ष परमहंस गुप्ता ने बताया कि कार्यपालक मजिस्ट्रेट / डीसीपी हृदेश कुमार ने आदेशित किया है कि लेढ़ूपुर पावर हाउस के पास स्थित विवादित संपत्ति / मकान को कुर्क करके अपनी सुपुर्दगी में ले लें। जब तक विवादित संपत्ति/मकान के कब्जे के संबंध में सक्षम न्यायालय का आदेश न आ जाए, तब तक उसे अपनी अभिरक्षा में रखें। इसलिए आदेश के अनुपालन के क्रम में कुर्की की कार्रवाई की गई है।
 
किचन में फंदे से लटक युवक ने दी जान
कपसेठी थाना क्षेत्र के रसुलहा गांव में शुक्रवार की रात युवक ने किचन में शर्ट के फंदे पर लटक जान दे दी। शनिवार की सुबह पत्नी किचन में गई तो पति को लटका देख चीखने चिल्लाने लगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रसुलहा निवासी अजय पटेल उर्फ बेचू 42 वर्ष खेती किसानी करता था। रात में खाना खाने के बाद घर के सभी सदस्य सो गए तो वह किचन में पंखे के हुक में शर्ट के सहारे फंदे पर लटक गया। अजय के दो पुत्र आकाश 15 वर्ष, विकास 13 वर्ष और पुत्री श्रेया 16 वर्ष है। 
 
फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा, पांच पर केस दर्ज
फर्जीवाड़ा कर जमीन बैनामा मामले में पांच के खिलाफ जंसा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। कपसेठी के बनौली निवासी साधना द्विवेदी का आरोप है कि दशरथ पांडेय, शनि पांडे उर्फ संजीत और उसकी तीन बहनों ने धोखे से जमीन का बैनामा कराया और अब पैसा भी नहीं दे रहे हैं।  
विज्ञापन

छात्रों से भारी मैजिक पलटी, तीन घायल
चोलापुर थाना क्षेत्र के भदवा गांव में शनिवार की सुबह छात्रों की स्कूली वाहन पलट गया। हादसे में तीन छात्रों को हल्की चोटें आईं। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। सुबह छात्रों को मैजिक भादवा गांव से विद्यालय लौट रही थी, सड़क किनारे जल निगम की पाइप के लिए खोदे गए चार फीट गड्ढे में स्टेयरिंग फंसने से अनियंत्रित होकर पलट गई। छात्रा आराध्या सिंह, अदिती सिंह, अदित्य सिंह को हल्की चोट आई हैं। 
 
युवक का शव मिला
मंडुवाडीह थानाक्षेत्र के कोटवां मोड़, लहरतारा के समीप खड़े एक ट्रैक्टर के नीचे युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।  

किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म मामले में आरोपी को फूलपुर पुलिस ने शनिवार को कठिरांव के पास से गिरफ्तार किया। मुकदमा के 24 घंटे के अंदर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी को जेल भेज दिया गया। फूलपुर थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अर्जुन राम निवासी कठिराव के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें