फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के स्मार्ट सिटी में वाराणसी अव्वल, देश में 11वें स्थान पर

Wed, 20 Jun 2018 12:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने मंगलवार को देश भर से चयनित स्मार्ट शहरों की रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें वाराणसी को यूपी में पहला और देशभर में 11वां स्थान मिला है।
विज्ञापन


जबकि आगरा दूसरे और कानपुर तीसरे स्थान पर है। इलाहाबाद को 40वां व लखनऊ को 43वां स्थान मिला है। केंद्र ने यह रैंकिंग स्मार्ट सिटी मिशन के तहत इन शहरों में कराए गए अब तक के कार्यों के आधार पर जारी की है।

केंद्र ने पिछले साल देश भर से कुल 100 शहरों को स्मार्ट शहर के लिए चयन किया था, जिसमें यूपी के भी 10 शहरों को शामिल किया गया था। केंद्र ने सभी शहरों में अब तक अवस्थापना विकास, पर्यावरण संरक्षण, विद्युतीकरण, परिवहन व्यवस्था सहित अन्य विभागों से संबंधित कार्यों का डाटा तैयार कराया था।
विज्ञापन


केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय ने संबंधित नगर निगमों की ओर से भेजे गए डाटा का विश्लेषण करते हुए उसके आधार पर ही रैकिंग जारी की है।
विज्ञापन

विकास योजनाओं को मिलेगी गति 

रैंकिंग में सुधार से शहर में संचालित स्मार्ट सिटी सहित अन्य विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार मिलेगी। माना जा रहा है कि यहां स्वच्छता और शहर के विकास के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं में सुधार के लिए शुरू की गईं करोड़ों की परियोजनाओं और जन जागरूकता की अहम भूमिका मानी जा रही है।

नगर निगम से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक रैंकिंग में सुधार से अब इन विकास परियोजनाओं में और तेजी आएगी। टॉप 15 शहरों को 500 करोड़ रुपए का बजट जारी किया जाएगा। स्मार्ट सिटी योजना में शहर में कई कार्य चल रहे हैं। इसमें अब तक की सबसे बड़ी 154 करोड़ की सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर बनाने की है, जो अक्तूबर तक लागू हो जाएगी।

शहरी क्षेत्र के शास्त्री पार्क, गुलाबाग पार्क, मच्छोदरी पार्क व रविंद्रपुरी पार्क के उन्नयन का कार्य चल रहा है। इस पर करीब 10 करोड़ रुपए खर्च होंगे। आठ चौराहों का सुंदरीकरण भी होना है।

वहीं 32 चौराहों में से पहले चरण के आठ चौराहों पर रोड जंक्शन विकसित करने का काम जून के अंत तक शुरू हो जाएगा। करसड़ा के छितौनी कोट में कान्हा उपवन बनाने का काम शुरू हो गया है। इसके अलावा एबीडी एरिया के तहत 1500 एकड़ को विकसित करने की प्लानिंग है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें