वाराणसी के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय(इग्नू) में स्नातक, स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए आवेदन न कर पाने वालों के लिए राहत भरी खबर है। विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन आवेदन की तिथि 30 नवंबर तक बढ़ा दी है।
बीएचयू परिसर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के निदेशक डॉ. उपेंद्र नभ त्रिपाठी ने बताया कि इग्नू क्षेत्रीय केंद्र वाराणसी के अंतर्गत आने वाले 19 जनपदों के 52 अध्ययन केंद्रों पर विद्यार्थियों को अपने अध्ययन कार्य को पूर्ण करने की सुविधा प्रदान की गई है। इग्नू में प्रवेश की प्रक्रिया पूर्णत: ऑनलाइन है । इग्नू की वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।