एयर इंडिया के सीएमडी अश्वनी लोहानी का रेलवे बोर्ड में तबादला हो जाने के बाद वाराणसी से लखनऊ की सीधी उड़ान की योजना भी अधर में पड़ गई है।
लोहानी बीते चार अगस्त को लाल बहादुर शास्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर वाराणसी-कोलंबो के बीच सीधी उड़ान सेवा का उद्घाटन करने आए थे।
इस दौरान उन्होंने बताया था कि जल्द ही प्रतिदिन बनारस से लखनऊ के लिए 72 से 78 यात्री क्षमता वाले एटीआर विमान सेवा की शुरुआत की जाएगी। पत्रकारों से बातचीत के दौरान एयरपोर्ट निदेशक अनिल कुमार राय ने बताया था कि यह विमान सेवा अक्तूबर महीने के अंत तक शुरू हो सकती है ।
मगर अब एयरपोर्ट निदेशक अनिल कुमार राय का कहना है कि अश्वनी लोहानी का ट्रांसफर हो जाने की वजह से अब यह नहीं कहा जा सकता कि वाराणसी से लखनऊ की सीधी उड़ान सेवा कब से शुरू होगी।