फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी से हल्दिया तक जलमार्ग को मंजूरी, विश्व बैंक करेगा मदद

Fri, 05 Jan 2018 02:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पीएम मोदी
विज्ञापन
वाराणसी से कोलकाता के पास हल्दिया के बीच परिवहन का सस्ता साधन उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने 5369.18 करोड़ रुपये की जलमार्ग परियोजना को मंजूरी दी है। परियोजना मार्च 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी की बैठक के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि इस परियोजना के तहत मल्टीमोडल ट्रांसपोर्ट टर्मिनल भी बनाए जाएंगे।

ये टर्मिनल सड़क मार्ग, रेल मार्ग और जल मार्ग, तीनों से जुड़े होंगे। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर और पटना के पास कालूघाट में भी इंटरमोडल टर्मिनल विकसित किए जाएंगे। इस जलमार्ग पर रात में भी नेविगेशन की व्यवस्था होगी। परियोजना के लिए विश्व बैंक ने भागीदारी की स्वीकृति दी है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

लोगों को मिलेगा रोजगार

world bank
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने बताया कि इस समय यदि सड़क मार्ग से माल ढुलाई की जाए तो प्रति टन प्रति किलोमीटर किराया 2.29 रुपये, रेल मार्ग से 1.41 रुपये और जल मार्ग से 1.19 रुपये बैठता है। वाराणसी-हल्दिया जलमार्ग पर किराया और सस्ता करने की कोशिश की जाएगी।

इसके बन जाने पर करीब 46 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा जबकि जहाज बनाने के उद्योग में भी करीब 84 हजार लोगों के लिए रोजगार उपलब्ध होगा। आईडब्ल्यूएआई के अधिकारियों का कहना है कि रामनगर में निर्माणाधीन मल्टी मॉडल टर्मिनल का काम इसी साल दिसंबर के अंत तक पूरा करा लिया जाएगा।

इसके बाद छोटे जलपोतों के जरिए ट्रायल शुरू कराया जाएगा। प्रोजेक्ट निदेशक प्रवीर पांडेय ने बताया कि जलमार्ग से जुड़े 30 प्रतिशत कार्य पूरे कर लिए गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें