इसी वर्ष मई में श्रीलंका यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो वायदा किया था, उसको क्रियान्वित करने के लिए आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। चार अगस्त से वाराणसी से कोलंबो के बीच सीधी विमान सेवा शुरू होने जा रही है।
एयर इंडिया बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई से अड्डे चार अगस्त से वाराणसी-कोलंबो-वाराणसी के बीच सप्ताह में दो बार विमान सेवा शुरू करेगी। यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है।
उड़ान शुरू होने से दोनों देशोें के आपसी रिश्ते मधुर होंगे ही, पर्यटन कारोबारियों को भी फायदा होगा। एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर आतिफ इदरीश ने बताया कि ये उड़ाने प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को होंगी।
एयर इंडिया का एबी-321 टाइप विमान संख्या एआई 271 वाराणसी से दोपहर 12:35 बजे कोलंबो के लिए उड़ान भरेगा और दोपहर बाद 3:55 बजे वहां पहुंचेगा। इसी प्रकारी कोलंबो से शाम 4:55 बजे वाराणसी के लिए उड़ेगा और रात 8:20 बजे बावतपुर पहुंचेगा।