वाराणसी से एक मालगाड़ी के डीरेल होने की खबर आ रही है। चौकाघाट पुल के ऊपर मालगाड़ी के तीन वैगन पटरी से उतर गए। इस दौरान ट्रैक भी क्षतिग्रस्त हो गया। रेलवे के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
कैंट स्टेशन के चौकाघाट रेलवे पुल के पास बुधवार की दोपहर मालगाड़ी के तीन वैगन बेपटरी हो गए। कैंट यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के पूरे होने के 12वें दिन बाद बेपटरी हुई मालगाड़ी को पटरी पर लाने में एआरटी समेत परिचालन के अधिकारी और कर्मचारी जुटे हुए हैं। कैंट स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि बेपटरी हुए वैगन को ट्रैक पर लाया जा रहा है।