आलोक राव निवासी रसिया साहबगंज चकिया चंदौली असम राइफल में 2021 में असम सेंटर से भर्ती हुये थे। वर्तमान समय में मणिपुर में असम राइफल में राइफल मैन के पद पर तैनाती चल रही थी।10 मई को गस्त के दौरान नक्सलियों ने हमला कर दिया जिसके कारण अलोक राव गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
बाबतपुर वाराणसी के लाल बहादुर राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार को इंडिगो कोलकाता के विमान से मणिपुर में नक्सली हमले में शहीद जवान अलोक राव का पार्थिव शरीर सुबह लगभग नौ बजे पहुंचा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Sonebhadra Accident: चार पहिया वाहन से टकराकर बाइक सवार की मौत, साथी घायल, जांच में जुटी पुलिस
जानकारी के अनुसार आलोक राव निवासी रसिया साहबगंज चकिया चंदौली असम राइफल में 2021 में असम सेंटर से भर्ती हुये थे। वर्तमान समय में मणिपुर में असम राइफल में राइफल मैन के पद पर तैनाती चल रही थी। 10 मई को गस्त के दौरान नक्सलियों ने हमला कर दिया जिसके कारण अलोक राव गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
जवान के गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल कोलकाता आर्मी हॉस्पिटल ले जाया गया था। जहां इलाज के दौरान जावन की बुधवार को मौत हो गई।इंडिगो कोलकाता के विमान से शव को एयरपोर्ट लाया गया एयरपोर्ट पर जवान के पार्थिव शरीर को सेना के जवानों के द्वारा सशस्त्र सलामी दी गई,इस दौरान एसीपी पिंडरा अमित कुमार पांडे,नायब तहसीलदार साक्षी राय,फूलपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार,चौकी प्रभारी अजय कुमार यादव,वही 39 जीटीसी के अधिकारियों सहित सेना के जवान मौजूद रहे,एयरपोर्ट से शहिद जवान के पार्थिव शरीर को सेना वाहन से सड़क मार्ग द्वारा अधिकारियों की मौजूदगी में गृह जनपद ले जाया गया।