फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र का 0.8 डिग्री, बनारस का 2.3 डिग्री तापमान पहुंचा, पूर्वांचल में 20 की जान गई

Tue, 31 Dec 2019 11:29 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सोमवार को बनारस में तापमान 2.3 डिग्री तक लुढ़का। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
57 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए काशी सोमवार को शिमला और नैनीताल से भी ज्यादा ठंडी रही। शिमला का न्यूनतम तापमान 3.6 और नैनीताल का 3.5 डिग्री रहा, जबकि काशी में न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले यही तापमान दिसंबर 1962 में दर्ज किया गया था। तो वहीं सोनभद्र का तापमान काशी से भी कम 0.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पूर्वांचल में 20 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


वाराणसी में तीन डिग्री गिरावट के साथ अधिकतम तापमान भी 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार की तुलना में अधिकतम में तीन, जबकि न्यूतनम तापमान में 4.5 डिग्री सेल्सियस कमी आई। दिन में धूप भी नहीं निकली। उत्तर-पश्चिम से आने वाली 97 आर्द्रता वाली पछुआ हवाएं चलने से दिनभर लोग घर में भी ठिठुरते रहे। सुबह सारनाथ, पड़ाव इलाके में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। ठंड से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। सड़कों पर सन्नाटे जैसे हालात रहे। लोग इधर-उधर आग जलाकर उसके पास ही बैठे रहे। 

मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि सोमवार को 2.3 डिग्री तापमान रहा जो दिसंबर 1962 में दर्ज किया गया था। इसके बाद 2014 में 3.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मकर संक्रांति से पहले ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मंगलवार को वार्म फ्रंट की वजह से बादल छाए रहने और नए साल के पहले-दूसरे दिन बुधवार-बृहस्पतिवार को वाराणसी समेत आसपास के जिलों में बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन

सोनभद्र जिले में सोमवार को अधिकतम 15 और न्यूनतम तापमान 0.8 पहुंच गया। ठंड से किसी की मौत की खबर नहीं है। जिले में 2002 में - 0.7 तापमान रिकार्ड किया गया था।

मौसम की खराबी से दोपहर तक एयरपोर्ट पर बाबतपुर एयरपोर्ट पर कोई विमान नहीं उतर पाया और सात विमानों को निरस्त करना पड़ा। 11 विमान एक से पांच घंटे की देरी से आए।
विज्ञापन

पूर्वांचाल में रविवार रात से सोमवार तक ठंड से वाराणसी में छह, चंदौली और भदोही में चार-चार, बलिया में दो तथा मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर में एक-एक व्यक्ति की जान चली गई। मिर्जापुर, गाजीपुर, मऊ का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस और भदोही, चंदौली, बलिया, जौनपुर का चार डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें