आयोजन सचिव सर्वेश पांडेय ने बताया कि नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली जम्मू-कश्मीर की टीम सोमवार को अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई। शेष टीमें रविवार की रात ही अपने-अपने राज्यों को लौट गई थीं। बकौल सर्वेश, नेशनल कैंप से ही भारतीय महिला और पुरुष वॉलीबॉल टीम का चयन होगा। कैंप के लिए खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया जारी है। नेशनल चैंपियनशिप में चयनकर्ता मौजूद थे। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बारीकी से ऑब्जर्व किया है। नामों का एलान जल्द किया जाएगा।