यह स्कूल डिसीजन साइंस और इंजीनियरिंग में एमटेक और पीएचडी कोर्स संचालित करता है। इसमें व्यावहारिक शिक्षण और अप्लाइड रिसर्च पर काम किया जाएगा। स्कूल का उद्देश्य उद्योग और समाज की जरूरतों के अनुरूप दक्ष तकनीकी मानव संसाधन तैयार करना है।
डेटा-आधारित युग में बढ़ी निर्णय विज्ञान की भूमिका
प्रो. अमित पात्रा ने कहा कि इस नए भवन का उद्घाटन आईआईटी बीएचयू में अंतरविषयक शिक्षा के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत है। आज के डेटा-आधारित युग में निर्णय विज्ञान की भूमिका बढ़ी है, जो सुशासन, व्यापारिक रणनीति और तकनीकी नवाचार के लिए जरूरी है। यहां पर भविष्य के ऐसे पेशेवरों को तैयार किया जाएगा।