फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: महाविद्यालय के कर्मचारी ने छात्रों पर तान दी रिवाल्वर, परीक्षा के दौरान विवाद के बाद हंगामा

Sat, 25 Jun 2022 04:02 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बड़ागांव। 

सार

बड़ागांव थाना प्रभारी अश्वनी चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में युवक व महाविद्यालय की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। युवक का माफीनामा महाविद्यालय की तरफ से पुलिस को देकर कार्रवाई न करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबतपुर स्थित आशा महाविद्यालय में छात्रों से हुए विवाद के बाद कर्मचारी ने छात्रों के ऊपर रिवाल्वर तान दी। हंगामे और विवाद के बीच दूसरे कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना का वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


शुक्रवार को आशा महाविद्यालय में बीकॉम तृतीय वर्ष की मौखिक परीक्षा थी। छात्रा के साथ आए युवक और कर्मचारियों के बीच परिसर में प्रवेश को लेकर तू-तू मैं-मैं शुरू हुई। छात्र भी उस युवक के समर्थन में आ गए। बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि महाविद्यालय के एक कर्मचारी ने अपने बचाव में छात्रों पर रिवाल्वर तान दी। वह छात्रों को रिवाल्वर दिखाकर धमकाने और धक्का देने लगा। इससे परिसर में कुछ देर तक हड़कंप की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची बड़ागांव थाने की पुलिस ने किसी तरह तरह मामला शांत कराया।

महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. सुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि बीकॉम की मौखिक परीक्षा दिलाने के लिए एक छात्रा को युवक अपने साथ लेकर आया था। परिसर में आकर वह बेवजह बहस कर रहा था। हम लोगों ने जब उसको टोका तो उसने दुर्व्यवहार किया। बीच-बचाव करने व आत्मरक्षा में रिवाल्वर निकालकर बचाव करने का प्रयास किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें