फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी से गायब पुलिस ऑफिस के क्लर्क को एसएसपी ने किया सस्पेंड

Tue, 14 Nov 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
UP Police
विज्ञापन
वाराणसी पुलिस ऑफिस में तैनात लिपिक संतोष कुमार गौतम बीते तीन दिनों से बगैर सूचना के लापता हैं। एसएसपी ने इसे अनुशासनहीनता बताते हुए सोमवार को लिपिक संतोष को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


इसके साथ ही निर्देश दिया है कि पुलिस आफिस में तैनात कर्मचारी अब रजिस्टर में हाजिरी नहीं लगाएंगे। सिर्फ बायोमीट्रिक हाजिरी ही मान्य होगी।
एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान सामने आया कि लिपिक संतोष कुमार गौतम बीते तीन दिनों से बिना सूचना के गायब है।

इसके साथ ही हाजिरी रजिस्टर में लिपिक की उपस्थिति और अनुपस्थित के संबंध में कोई विवरण नहीं दर्ज था। इसलिए अनुशासनहीनता के आरोप में लिपिक संतोष कुमार गौतम को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही सभी हाजिरी रजिस्टर को हटवा दिया गया है और सिर्फ बायोमीट्रिक हाजिरी की व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें