फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह बाद पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला गया शव

Tue, 14 Nov 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
deadbody
विज्ञापन
बनारस के भेलूपुर थाना अंतर्गत बजरडीहा स्थित कब्रिस्तान में पांच माह पूर्व दफनाया गया सबीना बानो (25) का शव सोमवार को कब्र खोद कर बाहर निकाला गया। पिता मोहम्मद गुलजार अंसारी ने बेटी के ससुरालियों पर उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की थी।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर एसीएम प्रथम की मौजूदगी में भेलूपुर पुलिस ने शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बजरडीहा क्षेत्र के धरहरा मुहल्ला निवासी बुनकर मोहम्मद गुलजार अंसारी की बेटी सबीना बानो की शादी मुर्गिया टोला निवासी अजगर के बेटे सेराजुद्दीन से तीन वर्ष पहले हुई थी।

सबीना दो बच्चों की मां थी। मोहम्मद गुलजार ने बताया कि पांच महीने पहले वह बाहर गए थे, तभी सबीना के ससुरालियों ने उन्हें उसके फांसी लगाने की सूचना दी। उनके आने का इंतजार तक नहीं किया। बिना पोस्टमार्टम कराए ही सबीना का शव लाचीबाबा स्थित कब्रिस्तान में दफना दिया।
विज्ञापन


मोहम्मद गुलजार का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या दहेज की मांग न पूरी होने के कारण की गई। इस बारे में इंस्पेक्टर भेलूपुर ने बताया कि शव को कब्र से निकलवाकर बीएचयू मोर्चरी में रखवाया गया है। मंगलवार को वीडियो कैमरे के सामने डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें