फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग दिव्यांग फरियादी देख SSP वाराणसी ने रुकवाई कार, सुनी फरियाद

Thu, 03 May 2018 05:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
एसएसपी ने सुनी बुजुर्ग दिव्यांग की फरियाद
विज्ञापन
अपने आपको मित्र पुलिस कहने वाली यूपी पुलिस का समय समय पर निर्मम चेहरा सामने आता है, बावजूद इसके कभी कभी कोई पुलिस अधिकारी या कर्मचारी का एक ऐसा मानवता भरा चेहरा आता है जिसे देख आप भी कहने लगते है कि क्या ये वही यूपी पुलिस है। इसी तरह का मामला वाराणसी का है।
विज्ञापन


 यहां बुधवार को वाराणसी पुलिस के कप्तान आरके भारद्वाज ने मानवता की मिसाल पेश की है जिसकी तारीफ चहुंओर हो रही है।  पुलिस ऑफिस में फरियाद लेकर जा रहे बुजुर्ग दिव्यांग को पैदल चलने में आ रही कठिनाई देख एसएसपी अपनी स्कार्पियो से कार्यालय के गेट पर ही उतर गए।

उन्होंने बुजुर्ग की समस्याएं सुनीं और एसओ शिवपुर को समाधान का निर्देश देकर उनके जाने के लिए वाहन की व्यवस्था कराई।  शिवपुर क्षेत्र की कांशीराम आवास कॉलोनी निवासी विक्रमादित्य चक्रवर्ती सुबह 10 बजे बैसाखी के सहारे पुलिस ऑफिस के गेट से प्रवेश कर कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान पीछे से स्कार्पियो से एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज आए। बुजुर्ग को चलने में आ रही कठिनाई देख एसएसपी ने    स्कार्पियो रुकवाई। बुजुर्ग के पास जाकर उनकी समस्या पूछी तो पता लगा कि पड़ोसी से विवाद है और सुनवाई नहीं हो रही है। एसएसपी ने शिवपुर इंस्पेक्टर को फोन किया और बुजुर्ग के जाने की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें