फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ समर्थकों संग धरने पर बैठे पूर्व विधायक

Thu, 03 May 2018 05:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
सिकंदरपुर थाने के सामने समर्थकों संग बैठे पूर्व विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बलिया के सिकंदरपुर विधान सभा के पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भगवान पाठक गुरुवार सुबह सिकंदरपुर थाना के सामने अपने समर्थकों संग धरने पर बैठ गए। वो बुधवार को घटित उस घटना से नाराज हैं जिसके तहत पुलिस ने एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन


सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लखनापार चट्टी पर बुधवार को जमीन कब्जा कराने गई राजस्व व पुलिस टीम के सामने चले ईंट पत्थर के मामले में प्रशासनिक कार्रवाई के तहत करीब दर्जन भर लोगों को हिरासत में ले लिया गया था।

पूर्व विधायक ने इसका उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर राजेश कुमार यादव पर लगाया। उन्होंने कहा कि एसडीएम द्वारा रात में पकड़े गए लोगों को बुरी तरह मारा-पीटा गया है। वहीं 80 और 50 साल की महिलाओं पर भी 307 सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है, जो निंदनीय है।
विज्ञापन


शासन को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक बेकसूर लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा और  उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक थाने पर धरना जारी रहेगा।  खबर लिखे जाने तक सिकंदरपुर थाने पर अफरा-तफरी का माहौल है। भारी मात्रा में पुलिस फोर्स थाने पर तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें