मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रविवार की मंडलीय समीक्षा के दौरान निशाने पर पुलिस महकमे के एक बड़े अधिकारी थे मगर कप्तान नितिन तिवारी का तबादला हो गया। दरअसल, फ्रांस की बुजुर्ग महिला के साथ हुई दुराचार की घटना से सीएम नाराज थे।
सूत्रों के अनुसार फ्रांसीसी महिला से दुराचार की घटना के चलते ही तिवारी को वाराणसी से हटाकर इसी पद पर मथुरा भेज दिया गया। एसएसपी के तबादले के बाद अब प्रशासनिक हलकों में भी बड़े अफसरों की सांसें तेज हो गई हैं।
विकास कार्यों के क्रियान्वयन में लापरवाही के आरोपों से घिरे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की छुट्टी होने की चर्चा शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि इसके बाद कार्यदायी एजेंसियों के अधिकारियों को भी इधर-उधर किया जाएगा।