फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी SSP नितिन तिवारी के तबादले से बढ़ी प्रशासनिक अफसरों की धड़कन

Wed, 05 Jul 2017 06:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
एसएसपी नितिन तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रविवार की मंडलीय समीक्षा के दौरान निशाने पर पुलिस महकमे के एक बड़े अधिकारी थे मगर कप्तान नितिन तिवारी का तबादला हो गया। दरअसल, फ्रांस की बुजुर्ग महिला के साथ हुई दुराचार की घटना से सीएम नाराज थे।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार फ्रांसीसी महिला से दुराचार की घटना के चलते ही तिवारी को वाराणसी से हटाकर इसी पद पर मथुरा भेज दिया गया। एसएसपी के तबादले के बाद अब प्रशासनिक हलकों में भी बड़े अफसरों की सांसें तेज हो गई हैं।

विकास कार्यों के क्रियान्वयन में लापरवाही के आरोपों से घिरे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की छुट्टी होने की चर्चा शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि इसके बाद कार्यदायी एजेंसियों के अधिकारियों को भी इधर-उधर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कार्यों के लिए याद किए जाएंगे नितिन तिवारी

एसएसपी नितिन तिवारी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी के तौर पर तिवारी ने वाराणसी में तैनाती के दौरान कई सार्थक पहल की। मसलन, वीवीआईपी ड्यूटी का ऑनलाइन साफ्टवेयर, यूपी 100 की पीआरवी की कार्रवाई के फीडबैक की व्यवस्था के साथ ही सुनिश्चित किया कि थाने पर हर किसी की एफआईआर जरूर दर्ज हो।

उन्होंने कई साल से बंद पड़े यहां के ट्रैफिक सिग्नल को शुरू कराया। वीवीआईपी ड्यूटी के लिए ऐसा साफ्टवेयर तैयार कराया, जिससे आधा घंटे में वीवीआईपी की सुरक्षा के लिए फोर्स की तैनाती की जा सकती है।

उन्होंने पुलिस आफिस में बायोमीट्रिक इंट्री, थानों को ऑनलाइन कराने के साथ ही सिपाही-दरोगा के तबादले की व्यवस्था को भी ऑनलाइन कराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें