राज्यस्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए सोमवार को ट्रायल हुआ। कानपुर और गाजियाबाद में होने वाली प्रतियोगिता के लिए होने वाले ट्रायल में लालपुर स्थित डॉ़ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में करीब तीन सौ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
वाराणसी एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव रमेश कुमार यादव ने बताया कि खिलाड़ियों के नामों की घोषणा मंगलवार को की जाएगाी। एथलेटिक्स कोच चंद्रभान यादव ने बताया कि एथलेटिक्स प्रतियोगिता 19 अप्रैल को कानपुर में और पोलवाल्ट, हाई जंप आदि की प्रतियोगिता 20 अप्रैल को गाजियाबाद में खेली जाएगी। इस मौके पर सचिव रमेश कुमार यादव, दिनेश जायसवाल, संजीव श्रीवास्तव, साई कोच जितेंद्र, अशोक कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद