फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूज:सोनिया कुंड में लगेंगी लाइटें और बेंच, बनेगा पाथवे

विज्ञापन
विज्ञापन
सिगरा स्थित सोनिया कुंड में आकर्षक लाइटिंग, बैठने के लिए बेंच, पाथवे का निर्माण होगा। कुंड की खोदाई शुरू हो गई है। साफ-सफाई के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

सोनिया कुंड स्मार्ट सिटी के सहयोग से विकसित किया जाएगा। निमार्ण कार्य के दौरान कुंड के बीच में फव्वारे लगाए जाएंगे। साथ ही मछलियों और साफ पानी का इंतजाम किया जाएगा। इस काम को पूरा होने में एक साल का समय लगेगा। कुंड के पीछे सरकारी जमीन पर झूले भी लगाए जाएंगे। जिससे शाम के समय घूमने आने वाले बच्चों को बेहतर माहौल मिल सके। पहले इस कुंड में भैंसों को नहलाया जाता था। जिसके कारण जलकुंभी काफी मात्रा मेंं जमा हो जाती होती थी। स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. डी वासुदेवन ने सोमवार को बताया कि इसके पूर्व भी कई कुंडों का विकास कराया गया है। काशी के कुंडों को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें