फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Sports:5 अगस्त से शुरू होंगी स्कूली खेल प्रतियोगिताएं, जानिए पूरी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताएं पांच अगस्त से शुरू होगी। वाराणसी में इस बार आठ मंडलीय और दो प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिताएं खेली जाएंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अवध नारायण सिंह ने बुधवार को स्कूली खेलकूद कैलेंडर जारी कर दिया है।
विज्ञापन

बताया कि पांच अगस्त को नेहरू हॉकी प्रतियोगिता से काशी में स्कूली खेल की शुरुआत होगी। इसकी मेजबानी विकास इंटर काॅलेज करेगा। वहीं, 12 अगस्त से मंडलीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता शुरू होगी। जनपदीय खेल 14 सितंबर तक चलेंगे। इसमें 31 स्पर्धाओं में खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। वाराणसी को हॉकी, हैंडबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, जूडो, जिम्नास्टिक, क्रिकेट और एथलेटिक्स की मंडलीय प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। जिला खेल समिति की बैठक के बाद स्कूलों को मेजबानी का आवंटन कर दिया गया है।
डीआईओएस ने बताया कि राजकीय क्वींस इंटर काॅलेज को (टेबल टेनिस और बैडमिंटन), विकास इंटर काॅलेज को (हॉकी, हैंडबॉल, एथलेटिक्स), भारतीय शिक्षा मंदिर को (जूडो, बालक), श्री अग्रसेन कन्या इंटर काॅलेज को (जूडो, बालिका), शर्मिला इंटर काॅलेज को (जिम्नास्टिक), कालिका धाम इंटर काॅलेज को (क्रिकेट) की मेजबानी मिली है। इसके अलावा प्रदेशस्तरीय बॉक्सिंग और तीरंदाजी की मेजबानी वाराणसी को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें